फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona sankramit ritaayard pradhaanaadhyaapak kee haalat gambheer

कोरोना संक्रमित रिटायर्ड प्रधानाध्यापक की हालत गंभीर

Sat, 18 Apr 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
korona sankramit ritaayard pradhaanaadhyaapak kee haalat gambheer
कन्नौज। कोरोना संक्रमण के साथ ही दिल की बीमारी से रिटायर्ड प्रधानाध्यापक की हालत गंभीर हो गई है। सैफई मेडिकल कालेज के बाद लखनऊ केजीएमयू से भी उन्हें लौटा दिया गया। केजीएमयू की कार्डियोलॉजी यूनिट के चिकित्सकों ने यह कहते हुए भर्ती नहीं किया कि इनसे वार्ड के दूसरे मरीजों में भी कोरोना संक्रमण फैल सकता है। एक साथ दो बीमारियों का इलाज भी संभव नहीं है। अब तिर्वा मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में रहने वाले 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक दो अप्रैल को हार्ट अटैक आने पर आगरा के पारस नर्सिंग होम में भर्ती हुए थे। यहां से छह अप्रैल को डिस्चार्ज होकर लौटे तो कोरोना संक्रमित हो गए।
विज्ञापन

13 अप्रैल को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में सेवानिवृत्त शिक्षक के अलावा इनके दो बेटे और पत्नी भी संक्रमित पाई गईं। चारों को तिर्वा सीएचसी में बने कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार शाम को सेवानिवृत्त शिक्षक को हार्ट अटैक पड़ गया। इससे हालत और बिगड़ गई। इसके बाद सैफई भेजा गया। यहां कुछ देर अलग वार्ड में रखकर इलाज किया गया। हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ तो केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। केजीएमयू के कार्डियोलॉजी विभाग में अन्य मरीजों में कोरोना संक्रमण फैलने के अंदेशे से चिकित्सकों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मी एंबुलेंस से तिर्वा मेडिकल कालेज ले आए। यहां चिकित्सकों ने अलग वार्ड में रखकर इलाज शुरू किया है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि फिलहाल कोरोना संक्रमित मरीज की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर से वार्ता के बाद भेजा गया था लखनऊ
कन्नौज। शुक्रवार को तिर्वा में कोविड-19 हास्पिटल का निरीक्षण करने आए कमिश्नर डॉ. सुधीर एम बोबड़े और आईजी मोहित अग्रवाल ने यहां भर्ती मरीजों और व्यवस्थाओं के बारे मे जानकारी ली थी। तब चिकित्सकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के कोरोना संक्रमित होने के साथ ही दिल की बीमारी की भी जानकारी दी थी। इस पर कमिश्नर ने सेवानिवृत्त शिक्षक को लखनऊ केजीएमयू भेजने के लिए कहा था। यहां बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद थी। चिकित्सकों ने लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed