फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona ne leel lee tarabooj kisaanon kee mehanat, laagat tak seedhee nahin ho rahee

कोरोना ने लील ली तरबूज किसानों की मेहनत, लागत तक सीधी नहीं हो रही

Sat, 15 May 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
korona ne leel lee tarabooj kisaanon kee mehanat, laagat tak seedhee nahin ho rahee
तालग्राम(कन्नौज)। कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन में तरबूज और खरबूजा की पैदावार करने वाले किसानों की हालत पस्त है। पिछले साल की तरह इस बार भी दाम औंधे मुंह हैं। किसानों की लागत तक सीधी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना के चक्कर में तरबूज और खरबूजा के दाम गिरे रहे। इससे किसानों को तगड़ा नुकसान हुआ। इस बार भी यही हालात हैं। लॉकडाउन के चलते किसान तरबूज और खरबूजा को बाहरी मंडियों में नहीं भेज पा रहे हैं। इलाकाई मंडियों में भी बिक्री हो रही है। मांग से आपूर्ति ज्यादा होने से दाम ऊपर नहीं चढ़ रहे हैं। ऐसे में कई किसान खेतों में फसल पलटने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन

इलाके के अमोलर, कैथनपुर्वा, बिचपुर्वा, बरगांव, मवैइया, चौतराहार, गदोरा, सलेमपुर, अकरमाबाद, पुखरांवा, अतरौली, मायापुर्वा, किशनपुर, तिसौली, मुसाफिरपुर, भोजापुर, सिलुआपुर समेत एक सैकड़ा से अधिक गांवों में तरबूज और खरबूजा की खूब फसल होती है। किसानों का कहना है कि इस साल फसल अच्छी हुई है। इससे मुनाफा की उम्मीद थी। लॉकडाउन ने बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
एक बीघा खेत में तरबूज की फसल की लागत करीब दो हजार रुपये है।
एक बीघा खेत में 20-25 क्विंटल तरबूज का उत्पादन होता है।
मौजूदा समय 150-200 रुपये क्विंटल रेट हैं।
किसानों के मुताबिक पिछले साल 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed