{"_id":"60ccdf698ebc3e2a007a431d","slug":"korona-ke-aath-sankramit-mile-teen-din-thamane-ke-baad-phir-dikhee-tejee-kannauj-news-knp6350179150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के आठ संक्रमित मिले, तीन दिन थमने के बाद फिर दिखी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के आठ संक्रमित मिले, तीन दिन थमने के बाद फिर दिखी तेजी
विज्ञापन
कन्नौज। तीन दिन संक्रमण थमने के बाद शुक्रवार को आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे स्वास्थ्य महकमे में चिंता बन गई है। वहीं कोरोना से दो लोग ठीक हुए हैं।
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में उमर्दा ब्लाक में चार पॉजिटिव मिले हैं। इनमें मेडिकल कालेज के गर्ल्स हॉस्टल में दो युवतियां और ब्वायज हॉस्टल में युवक शामिल हैं। तालग्राम में दो, कन्नौज सदर के मानीमऊ और आनंदीपुरवा में एक-एक पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब तक 9186 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 9054 लोग ठीक हुए हैं। मौजूदा समय 16 लोगों का इलाज किया जा रहा है।
वहीं सीएमओ डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि अभी संक्रमण थमा नहीं है। इससे लापरवाही न करें। मास्क पहनें। दो गज दूरी का पालन करें। टीका जरूर लगवा लें।