फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   korona ka khauph: 76 kaidiyon-bandiyon ko milegee pairol

कोरोना का खौफ: 76 कैदियों-बंदियों को मिलेगी पैरोल

Sat, 28 Mar 2020 09:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
korona ka khauph: 76 kaidiyon-bandiyon ko milegee pairol
जिला जेल अनौगी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते सोशल डिस्टेंसिंग को जरूरी किया गया है। इसी के चलते सुप्रीम कोर्ट ने जेलों में बंद कैदियों-बंदियों की पैरोल के बारे में निर्णय लिया है। जिला जेल प्रशासन ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। 740 कैदियों-बंदियों में 76 को पैरोल पर छोड़ने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जेल में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए स्क्रीनिंग के बाद 76 कैदियों-बंदियों की सूची तैयार की गई है। जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा ने बताया कि सूची में सात साल से कम सजा वाले 29 कैदी हैं। 47 बंदियों के केस कोर्ट में विचाराधीन हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जेल में बंद 29 सजायाफ्ता कैदियों की सूची मुख्यालय को सौंप दी गई है। मुख्यालय से निर्णय आने के बाद इन्हें पैरोल पर घरों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विचाराधीन 47 कैदियों की सूची जिला एवं सत्र न्यायालय भेजी गई है। जिला जज के आदेश पर न्यायाधीशों का मंडल जेल आकर इनके पैरोल पर अंतिम मुहर लगाएगा। इसके बाद इन्हें भी पैरोल पर छोड़ दिया जाएगा। पैरोल की अंतिम तारीख पर इन्हें जेल में अपनी आमद दर्ज करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed