{"_id":"574b36f14f1c1b7b28109019","slug":"kolian-spread-diarrhea-four-sick","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलियान में फैला डायरिया, चार बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलियान में फैला डायरिया, चार बीमार
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Mon, 30 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
weirdest medical professions
- फोटो : oddee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला कोलियान में भी डायरिया फैल गया है। एक सप्ताह से फैले डायरिया की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो चुकी है। चार लोग बीमार हैं। एक युवक को उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले जाया गया है। अन्य लोगों का उपचार सौ शैय्या अस्पताल में चल रहा है। मई माह की शुरुआत में मोहल्ला कटरा में पाइप लाइन लीकेज होने से दूषित पेयजल आपूर्ति के चलते डायरिया फैल गया था। तब सीएमओ डॉ.पीएन बाजपेई के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेरा डालकर लोगों का उपचार किया था।
कई दिनों की मशक्कत के बाद हालात पर कंट्रोल किया जा सका था। एसडीएम के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने यहां नई पाइप लाइन डलवा दी थी। इसके बाद पिछले दिनों कटरा मोहल्ला से सटे कोलियान मोहल्ले में डायरिया फैल गया। इसकी वजह भी लीकेज पाइप लाइनों से होने वाली दूषित पेयजल आपूर्ति मानी जा रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि पाइप लाइन लीकेज की समस्या को लेकर कई बार पालिका प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।
नगर पालिका ने समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया । इससे मोहल्ले के लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। दूषित पेयजल से ही मोहल्ले में डायरिया फैला है। पांच दिन पहले डायरिया से पीड़ित कृष्णा (7) पुत्र संजू की उपचार के बाद मौत हो गई थी। इसके अलावा मोहल्ले की नैना (10), रोहन (3), मधू (3) और विकास (16) का उपचार चल रहा है। वार्ड सभासद संगीता के पति प्रताप सिंह कठेरिया ने इस संबंध में पालिका प्रशासन के उच्चाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग को भी समस्या से अवगत कराया है। अभी तक न तो पालिका ने और न ही स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई की। इससे मोहल्ले के लोगों में रोष व्याप्त है।