{"_id":"5fe385a98ebc3e3fb15dad0b","slug":"koching-se-laut-rahee-chhaatra-se-chhedakhaanee-peedita-va-aaropee-paksh-mein-tanaav-kannauj-news-knp6017457106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, पीड़िता व आरोपी पक्ष में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, पीड़िता व आरोपी पक्ष में तनाव
विज्ञापन
कन्नौज। कोचिंग से लौट रही छात्रा से दो मनचलों ने छेड़खानी कर दी। पीड़िता के शोर मचाने व राहगीरों के दखल देने पर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं आरोपी और पीड़ित पक्ष के लोगों में घटना के बाद से तनाव है।
शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा मंगलवार सुबह नौ बजे कोचिंग से लौट रही थी। इस दौरान पकरिया टोला में रहने वाले बूढ़ा यादव पुत्र अन्नू यादव और चंदन यादव पुत्र संजू यादव ने छात्रा से छेड़खानी कर दी। पीड़िता के चीखने पर राहगीर पहुुंच गए। इन्हें देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की है।
सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।