{"_id":"62b203c0ac9c514fce087c33","slug":"knock-of-pre-monsoon-rain-in-some-areas-kannauj-news-knp703581845","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-मानसून की दस्तक में कुछ इलाकों में हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-मानसून की दस्तक में कुछ इलाकों में हुई बारिश
विज्ञापन
कन्नौज/गुरसहायगंज। जिले में प्री-मानसून की दस्तक उमड़ते बादलों ने दी है। कुछ इलाके तेज बारिश से लबालब हुए तो कहीं बूंदाबांदी हुई। गुरसहायगंज कस्बा में करीब आधा घंटे तक बारिश हुई।
क्षेत्र के गुरसहायगंज, जलालाबाद, तालग्राम और गुगरापुर में तेजी बारिश हुई। जबकि जिला मुख्यालय, ठठिया और मानीमऊ क्षेत्र में सिर्फ बूंदाबांदी हुई। पूरे दिन काले बादल उमड़ते रहे। जिले में अधिकतम तापमान 37.06 डिग्री सेल्सियस रहा है जबकि न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 23 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं गुरसहायगंज में आधा घंटे हुई तेज बारिश से सड़कों पर सन्नाटा छा गया। कई दुकानों में पानी घुस गया। इससे दुकानदारों को नुकसान हुआ।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शिवम राज वर्मा, पूर्व सभासद विजय दुबे और जिला महामंत्री राजेश गुप्ता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए दुकान के बाहर चार फीट की टिन या पन्नी तान लेने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
26 जून को जिले में मानसून आने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में प्री-मानसून की बारिश हुई है। जिले में 26 जून से मानसून आने की संभावना है। इसके बाद जिले में अच्छी बारिश होगी। किसान भाई धान रोपने की तैयार कर ले। नुकसान से बचने के लिए मक्का की फसल सूखाकर सुरक्षित रख लें।