{"_id":"5fb2bcbd8ebc3e9c0873eb28","slug":"kishoree-se-yuvakon-ne-kee-chhedakhaanee-virodh-par-peeta-kannauj-news-knp5944931123","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से युवकों ने की छेड़खानी, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से युवकों ने की छेड़खानी, विरोध पर पीटा
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। खेतों की ओर गई 14 वर्षीय किशोरी से दो युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर किशोरी को युवकों ने पीट दिया। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक युवक को दबोच कर पीट दिया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। किशोरी के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव निवासी किसान की 14 वर्षीय बेटी शनिवार दोपहर खेतों की ओर गई थी। इस दौरान पड़ोसी गांव के दो युवकों की नजर उस पर पड़ गई। इन्होंने किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। दोनों ने उसे पकड़कर खेत के अंदर ले जाने का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसे पीट दिया। किशोरी के शोर मचाने पर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिता ने दो युवकों के खिलाफ पुत्री साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया है।
कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।