फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kisaan netaon kee bhookh hadataal jaaree, nahin pahuncha koee adhikaaree

किसान नेताओं की भूख हड़ताल जारी, नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

Tue, 03 Nov 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
kisaan netaon kee bhookh hadataal jaaree, nahin pahuncha koee adhikaaree
भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन (किसान) का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। दो दिन पहले किसान नेताओं ने आंदोलन को भूख हड़ताल में तब्दील किया है। भूख हड़ताल पर बैठे जिलाध्यक्ष का हालचाल लेने अब तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। इस अनदेखी से किसान नेताओं में रोष है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (किसान )के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने सोमवार से भूख हड़ताल शुरू की है। भूख हड़ताल के दूसरे दिन जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक पराली जलाने के आरोप में सौरिख इलाके के किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा। किसान नेताओं ने कहा कि अगर पराली जलाने पर किसानों पर मुकदमा पंजीकृत हो सकता है तो सुबह जीटी रोड के किनारे कूड़ा जलाने पर पालिका कर्मियों पर भी मुकदमा पंजीकृत होना चाहिए। आंदोलन के दौरान विकास त्रिपाठी, सौरभ दुबे, प्रेम चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, रामकैलाश यादव, अंकित मिश्रा, सतीश शर्मा, जोगेंद्र सिंह, आनंद तिवारी, नंद सिंह यादव, जीतू यादव, राममोहन त्रिपाठी, अनिल कुमार, नीरज राजपूत, रामकिशोर, रामसेवक, गंगा सहाय सहित क्षेत्रीय किसानों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राहुल मिश्रा के निर्देश पर डॉ. अजय पाल ने टीम के साथ अनशन स्थल स्थल पर पहुंचकर राजा शुक्ला का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि सभी कुछ सामान्य है। सुबह और शाम को टीम भेजकर नियमित परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed