फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   khelkoot me student ne dikhaya dam

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दम

Tue, 15 Nov 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
khelkoot me student ne dikhaya dam
हसेरन। कस्बे के रामलीला मैदान में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताआें का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने जीत हासिल करने के लिए अपना दम दिखाया। दो सौ मीटर दौड़ में आकांक्षा प्रथम व मुस्कान द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को बीईओ संजय कुमार ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा 100 मीटर दौड़ के छात्रों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में कीर्ति ने प्रथम व स्वाति ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में राहुल प्रथम, 100 मीटर दौड़ में अंकुश, 200 मीटर दौड़ में अरबाज प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ के दौरान छात्रा अंजू दौड़ के दौरान गश खाकर गिर पड़ी। शिक्षकों ने उसे उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन

लंबी कूद में आकांक्षा व स्वाति ने बाजी मारी। कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय सरगौली की टीम ने जीत हासिल की। कंपोजिट विद्यालय नादेमऊ की टीम खो खो में अव्वल रही। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्रों के अलावा शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed