{"_id":"652d90a53b99a21c120f8fda","slug":"khapal-filed-a-report-on-tree-cutting-on-pradhan-kannauj-news-c-214-1-knj1005-4198-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लेखपाल ने प्रधान पर दर्ज कराई पेड़ कटवाने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लेखपाल ने प्रधान पर दर्ज कराई पेड़ कटवाने की रिपोर्ट
विज्ञापन
तालग्राम। सरकारी भूमि पर खड़े पेड़ों को गुपचुप तरीके से कटवाने का आरोप लगाते हुए लेखपाल ने प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, प्रधान ने भी लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्राम पुखरायां के लेखपाल रामदास ने दर्ज कर कराई रिपोर्ट में बताया कि सरकारी भूमि पर पेड़ खड़े थे। अकरमाबाद निवासी प्रधान निर्मल कुमार ने 11 पेड़ों को चोरी से कटवाकर बेच दिया और उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। वहीं, प्रधान निर्मल कुमार पाल ने बताया कि सरकारी भूमि पर एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आरआरसी) का निर्माण पंचायत की ओर से कराया जा रहा है। वहीं, अन्नपूर्णा गोदाम भी प्रस्तावित है। उस जमीन पर कोई पेड़ नहीं खड़ा था। जमीन पर सरकारी निर्माण को लेकर उनसे सुविधा शुल्क की मांग की जा रही थी। सुविधा शुल्क न देने पर मनगढ़ंत आरोप लगाकर फंसाया जा रहा है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि लेखपाल की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।