फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Khandi not tied even after 48 hours, 50 bighas of wheat submerged

Kannauj News: 48 घंटे बाद भी नही बंधी खांदी, 50 बीघा गेंहू जलमग्न

Mon, 24 Apr 2023 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 24 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Khandi not tied even after 48 hours, 50 bighas of wheat submerged
इंदरगढ़। क्षेत्र के कंसुआ माइनर में खांदी होने से किसानों की 50 बीघे से अधिक गेंहू की फसल जलमग्न हो गई। इससे उनकी मेहनत पानी में डूब गई है। फसल में पानी भरने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान खटिया आदि डालकर किसी तरह फसल को बचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

इंदरगढ़ क्षेत्र के अगौस गांव में स्थित माइनर में शनिवार की रात खांदी कट गई थी। जिससे माइनर का पानी क्षेत्र के खेतों में भर गया। जिन खेतों में जलभराव हुआ है वहां गेंहू की कटी फसल के गठ्ठर रखे हुए हैं। साथ ही आसपास खेतों में मक्का की फसल जलमग्न हो गई। मकरंदापुर गांव निवासी विनोद, नरेश, राकेश, महेश ने बताया कि रविवार की सुबह जानकारी होने पर खांदी बांधने का प्रयास किया। लेकिन खांदी नही बंध सकी। नहर विभाग को सूचना दे दी गई थी। इसके बाद भी किसी भी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। कटी फसल बचाने के लिए गट्ठरों को दूसरी जगह पर रख रहे हैं। किसानों ने बताया कि खेतों में पानी भरने से उनकी फसलें नष्ट होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि लेखपाल को भेजकर नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। खांदी बंधवाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

------------------
बारिश ने बढ़ाईं और मुश्किलें
खेतों में खांदी कटने से पानी भर गया। दूसरी ओर सोमवार को बारिश भी हुई। इससे किसान और परेशान हो गए। किसानों का कहना था कि पहले से भरा पानी कम नहीं हुआ, ऊपर से बारिश भी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed