{"_id":"5d506af56f9619a41c46a0a7cc4a954b","slug":"khandi-fields-filled-with-water-cut-of-rjbhe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहे की खांदी कटने से खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहे की खांदी कटने से खेतों में भरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
इंदरगढ़। इंदरगढ़ क्षेत्र के गांव नईबस्ती के पास रजबहा में 15 दिन के अंदर चौथी बार खांदी कट गई है। इससे पानी बहकर खेतों में भर रहा है। इससे गुस्साए किसानों ने रविवार को जमकर हंगामा करते हुए सिंचाई विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
किसान रामकिशन, बीघाराम, रामप्रकाश, चंद्रभान, राजन, रामजी, ईश्वरचंद्र, इंद्रपाल, बलवीर, राजाबाबू, किशना देवी, ओमप्रकाश, श्रीनाथ, ग्रीशचंद्र आदि का कहना है कि नईबस्ती के साथ ही पड़ोसी गांव कलसान, सरैंया के किसानों के खेतों में भी पानी भर रहा है।
विज्ञापन
गेहूं, आलू, सरसों आदि के खेत में रजबहे की खांदी कटने से निकल रहा पानी भर रहा है। शिकायत करने के बावजूद सिंचाई विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे एक ओर जहां हजारों लीटर पानी रोज बहकर बरबाद हो रहा है वहीं खेतों में जलभराव से फसल डूबकर नष्ट हो रही है। आरोप है कि खांदी की मरम्मत के नाम पर खानापूरी की जाती है।
विज्ञापन