{"_id":"5fad7bb38ebc3e75024941e6","slug":"khambhe-par-chadha-lainamain-karant-kee-chapet-mein-aane-se-jhulasa-kannauj-news-knp5940306164","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे पर चढ़ा लाइनमैन करंट की चपेट में आने से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे पर चढ़ा लाइनमैन करंट की चपेट में आने से झुलसा
विज्ञापन
लाइनमैन का उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सिकंदरपुर के पास बिर्रा में हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर लाइनमैन झुलसकर जमीन पर गिर गया। अन्य कर्मचारियों ने सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखकर कानपुर रेफर कर दिया।
इलाके के गांव नगला सधारी निवासी विनीत शर्मा (28) पुत्र गिरीश बिजली विभाग में आउटसोर्सिंग पर लाइनमैन के पद तैनात हैं। गुरुवार को पुराभोज निवासी विमलेश (27) पुत्र रामदास के साथ बिर्रा भट्ठे के पास खंभे में टी-बांधने गए थे। विनीत पोल पर चढ़कर टी-बांधने का प्रयास करने लगे। तभी वह करंट की चपेट में आकर झुलसने लगे। झटके से पोल से नीचे गिर गए। साथी कर्मचारी विमलेश ने अन्य लोगों के साथ सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां नाजुक हालत के चलते कानपुर रेफर कर दिया गया।
विमलेश कुमार ने बताया कि विनीत ने अपने मोबाइल से एसएसओ को सीयूजी नंबर पर फोन कर शट डाउन करने के लिए कहा था। इसके बाद वह खंभे पर चढ़ गए। टी-बांधने के दौरान वह हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। वहीं एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि लाइनमैन शट डाउन सुनिश्चित किए बिना खंभे पर चढ़ गया था। इससे हादसा हो गया। शट डाउन की इंट्री लॉगबुक में भी नहीं है। जिस समय विनीत ने एसएसओ को फोन किया, वह हरीनगर फीडर को शट डाउन दे रहे थे।