फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   khairanagar peeechasee ko khud ilaaj kee jaroorat, kaee-kaee din nahin khulata taala

खैरनगर पीएचसी को खुद इलाज की जरूरत, कई-कई दिन नहीं खुलता ताला

Mon, 17 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
khairanagar peeechasee ko khud ilaaj kee jaroorat, kaee-kaee din nahin khulata taala
तिर्वा(कन्नौज)। उमर्दा ब्लाक से दस किलोमीटर की दूरी पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनगर बड़े परिसर में बना हुआ है। भवन और संसाधन ठीक हैं। व्यवस्थाएं लचर हैं। इससे स्वास्थ्य केेंद्र के खुद इलाज की जरूरत महसूस की जा रही है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी )में ओपीडी चालू करने का आदेश दिया था। यह फरमान सभी जगह लागू नहीं हुआ। इन्हीं में खैरनगर पीएचसी भी है।
विज्ञापन

सोमवार को कामकाज का दिन था। दोपहर एक बजे यहां गेट पर ताला लटक चुका था। आसपास कुछ लोग मौजूद थे। इनमें मरीज भी थे और तीमारदार भी। पूछने पर पता चला कि पीएचसी तीन-चार दिन से नहीं खुल रही। मरीज आते, लौट जाते हैं। इस पीएचसी पर प्रभारी डॉ. राममिलन सहित चार लोगोें का स्टाफ है। विभाग की ओर से पीएचसी को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक खोलने और लोगों को उपचार देने का आदेश है।
विज्ञापन

यहां मौजूद लोगों ने बताया कि पीएचसी खुलने का न तो कोई समय है और न ही बंद होने का। इससे दूर-दूर से आए लोगों को कई बार मायूस होकर लौट जाना पड़ता है।
साढ़े बारह बजे निकल आया: डॉ. राममिलन
पीएचसी प्रभारी डॉ. राममिलन ताला बंद होने की वजह से नहीं मिल सके। मोबाइल नंबर मिलाने पर दोपहर बाद बात हुई। डॉ. राममिलन ने कहा कि दरअसल आप एक बजे पहुंचे। मैं सुबह से बैठा था। साढ़े बारह बजे निकल आया। हमारे यहां मुझे लेकर चार का स्टाफ है। फार्मासिस्ट प्रसून शुक्ला, वार्ड ब्वॉय शैलेंद्र और एएनएम माया देवी कोरोना संक्रमित हैं। इस वजह से ओपीडी नहीं हो पा रही। स्टाफ से कल से कुछ बंदोबस्त करने के लिए कहा है। मरीजों को सरकारी सुविधा का लाभ मिलना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed