{"_id":"bf9939e8fd3c8159edf8a9b0b18e1b91","slug":"keep-an-eye-on-unreserved-seats-accountant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनारक्षित सीटों पर लेखपाल रखें निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनारक्षित सीटों पर लेखपाल रखें निगाह
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र के
विज्ञापन
लेखपालों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला ने सभी
को निर्देशित किया कि अनारक्षित सीटें अधिक संवेदनशील रहेंगी। इन सीटों पर
यदि कोई जानकारी मिले उसे तत्काल प्रशासन तक पहुंचाए।
वोटर सूची में नाम बढ़ाने को लेकर मांगे गए आवेदनों पर निर्देश दिए कि नाम बढ़ाने के दौरान हाईस्कूल अथवा कक्षा आठ की मार्कशीट अथवा कोई प्रमाण अवश्य देख लें। उसके बाद ही रिपोर्ट लगाए। वोट काटते समय पहले वोटर को नोटिस दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लेखपाल आए आवेदनों की रिपोर्ट एक जगह पर बैठकर नहीं लगाएंगे।
वह गांव में पता कर लें कि आवेदन करने वाला व्यक्ति सही है, अथवा नहीं है। सदर तहसीलदार राजेश कुमार ने भी लेखपालों को दिशा निर्देश जारी किए। एसडीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी आठ नवंबर को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
बताया कि इसमें पदाभिहीत अधिकारी व बीएलओ अपने संबंधित मतदेय स्थल पर सुबह नौ बजे से सायं चार बजे तक मौजूद रहेंगे। प्रारूप छह, सात, आठ, आठ क प्राप्त करेंगे। कहा कि प्राप्ति की सूचना तहसील स्थित रजिस्टार कानूनगो कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। इस मौके पर लेखपाल विजयकांत शुक्ला, अमित मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।