फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Keep an eye on the activities of inmates in jail: District Judge

जेल में बंदियों की गतिविधियों पर रखें नजर : जिला जज

Wed, 30 Sep 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the activities of inmates in jail: District Judge
कन्नौज। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार व सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। जिला जज ने जेल अधीक्षक रवींद्र कुमार को निर्देश दिए कि जेल में बंदियों की गतिविधियाें पर निगरानी रखें। किसी भी हालत में सीसीटीवी बंद नहीं होने चाहिए। बीमार बंदियों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कारागार की समस्त बैरकों का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों की व्यवस्थाओं, भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों को बारीकी से परखा। सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का भी गहन जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों से कारागार की व्यवस्थाओं और बंदियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नियमित रूप से जांच की जाती है। जेल प्रशासन और स्टाफ द्वारा बैरकों एवं परिसर की लगातार चेकिंग की जाती है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई भी अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed