फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Katra, home to Deshraj dispensary

कटरा के देशराज का घर बना डिस्पेंसरी

Sun, 08 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Sun, 08 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Katra, home to Deshraj dispensary
कटरा के नाले की सफाई करते पालिकाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कटरा में डायरिया का प्रकोप देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में डेरा जमा लिया है। मोहल्ले के देशराज के घर को अस्थाई रूप से डिस्पेंसरी बना दिया गया। टीम ने पूरे दिन यहां मरीजों को देखा और उन्हें दवाइयां वितरित की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.पीएन बाजपेई के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने कटरा में ही 24 घंटे कैंप लगाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने मोहल्ले के देशराज के आवास को अस्थाई रूप से डिस्पेंसरी बना दिया।
विज्ञापन


यहां रात-दिन रुककर डाक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की। रविवार को सत्यप्रकाश की पत्नी कमला देवी और पुत्र अंशू भी डायरिया की चपेट में आ गए थे। मोहल्ले में मौजूद स्वास्थ्य टीम ने उनका परीक्षण कर उन्हें तत्काल दवाएं उपलब्ध कराईं।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राहुल मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मोहल्ला कटरा में डायरिया के प्रकोप को काबू में कर लिया गया है।
विज्ञापन


एक दो लोगों को छोड़कर अब कोई भी व्यक्ति डायरिया के प्रकोप में नहीं है, लेकिन इसके बाद भी यहां स्वास्थ्य टीम लगातार कैंप कर रही है। रविवार को चिकित्साधिकारी डॉ.मनोज त्रिपाठी के नेतृत्व में फार्मासिस्ट पुनीत मिश्रा, उमेश सक्सेना व एनएस त्रिपाठी की टीम ने पूरे दिन मरीजों को दवाएं वितरित की। उधर पालिका प्रशासन ने मोहल्ले की गलियों और नालियों की सफाई कराकर उसमें चूना डलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed