फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kartik purnima today, three lakh people will take bath

कार्तिक पूर्णिमा आज, तीन लाख लोग करेंगे स्नान

Fri, 19 Nov 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
kartik purnima today, three lakh people will take bath
मेहंदी घाट पर गंगा मेला स्थल का जायजा लेते एसडीएम उमाकांत तिवारी और अन्य अधिकारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर पूर्व संध्या पर दूरदराज से आने वालों ने डेरा डाल दिया। तंबू और टेंट लगाकर स्नान और पूजा-पाठ की तैयारी की। घाट के दोनों ओर भीड़ जुटती देखकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिहाज से मेहंदी घाट को चार सेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर मेहंदी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इस बार भी शुक्रवार को हरदोई के अलावा औरैया, जालौन, इटावा समेत मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना, शिवपुरी, गुना, सागर, विदिशा और ग्वालियर समेत जिले से भारी संख्या में लोग गंगा स्नान करेंगे। तीन लाख से अधिक श्रद्घालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पीएसी बल समेत जिले के थानों से फोर्स लगा दिया गया है। गंगा घाट को चार सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में सुरक्षा की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है। खोया पाया केंद्र, चिकित्सा और अस्थायी महिला वस्त्र धारण शिविर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। हरदोई-कन्नौज मार्ग पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed