{"_id":"6197e704c5e9ac4c5c502ac1","slug":"kartik-purnima-devotees-take-a-dip-of-faith-kannauj-news-knp664957289","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन
मेहंदी घाट पर गंगा स्नान करते लोग।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कार्तिक पूर्णिमा पर मेहंदी घाट, जलेसर, चियासर समेत दाईपुर घाट पर स्नानार्थियों का सैलाब उमड़ा। मेहंदी घाट पर हर-हर गंगे बोलकर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सूर्य को अर्घ देकर पूजा-पाठ कर कामना पूर्ण की याचना की। एनडीआरएफ की टीम मोटर बोट से गश्त करती रही।
शुक्रवार को हरदोई, औरैया, जालौन, इटावा समेत मप्र के भिंड, मुरैना, शिवपुरी, गुना, सागर, विदिशा और ग्वालियर समेत कई जिलों से आए लगभग तीन लाख से अधिक स्नानार्थियों ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्घालुओं ने पूजा-अर्चना भी की। यहां से जल लेकर शहर के प्राचीन सिद्घपीठ गौरी शंकर मंदिर, माता क्षेम कली मंदिर, माता फूलमती देवी मंदिर और तिर्वा स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में जलाभिषेक किया। इस बार गंगा में अधिक पानी होने से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें मोटर बोट से गश्त करती रहीं।
डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी प्रशांत वर्मा, एसडीएम उमाकांत तिवारी गंगा मेले का जायजा लेते रहे। इस दौरान कई बच्चे माता-पिता से बिछुड़ गए। इन्हें खोया-पाया केंद्र के जरिए परिजनों के सुपुर्द किया गया। भीड़ के चलते हरदोई-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा रहा। सिर्फ रोडवेज बसों को गुजरने दिया गया। वहीं चियासर, जलेसर और दाईपुर घाट पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन
गंगा मेले में खूब हुई खरीदारी
कोरोना काल के बाद लगे गंगा मेला में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। गैर जनपदों से आए लोगों ने खूब खरीदारी की। महिलाओं के सौंदर्य सामान की खरीदारी के लिए अलग से बाजार लगाया गया था। यहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने सिर्फ महिलाओं को खरीदारी करने का मौका दिया।
गंगा को निर्मल बनाने का लिया संकल्प
कार्तिक पूर्णिमा पर जिला वन अधिकारी जवाहर लाल गुप्ता के नेतृत्व में अधिकारियों और समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने निर्मल गंगा अभियान चलाया। स्नान करने आए श्रद्धालुओं को गंगा को निर्मला बनाने का संकल्प दिलाया गया। वहीं नगर पालिका के कर्मचारियों की ओर से मेहंदी घाट पर सफाई अभियान चलाया गया।