फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kartik Purnima bath today, Hardoi-Kannauj road closed

Kannauj News: कार्तिक पूर्णिमा का स्नान आज, हरदोई-कन्नौज मार्ग किया बंद

Wed, 05 Nov 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima bath today, Hardoi-Kannauj road closed
कन्नौज। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए प्रशासन ने बुधवार को महादेवी घाट होते हुए हरदोई-कन्नौज मार्ग को बंद कर दिया है। भारी वाहनों को बिल्हौर से बांगरमऊ होकर हरदोई के लिए निकाला जाएगा। वहीं हरदोई रोड पर छोटे वाहन और एंबुलेंस को ही निकलने दिया जाएगा। पुलिस ने इसके लिए बैरियर लगाए हैं। श्रद्धालुओं के वाहन भी नील कोठी बैरियर तक जा पाएंगे।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने कार्तिक पूर्णिमा पर रूट डायवर्जन करने के आदेश दिए हैं। औरैया जिले की ओर से हरदोई की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बेला से रसूलाबाद होते हुए बिल्हौर के लिए डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद बिल्हौर से बिलग्राम होते हुए हरदोई जा सकेंगे। हरदोई की ओर से कन्नौज आने वाले वाहनों को बिलग्राम से डायवर्ट किया जाएगा, जो बिल्हौर से कन्नौज जा सकेंगे।
विज्ञापन

मल्लावां की ओर से वाहन बक्शीपुरवा मेहंदी घाट होकर कन्नौज नहीं जा सकेंगे। बल्कि उन्हें मल्लावां से बिल्हौर के लिए डायवर्ट किया जाएगा, जो बिल्हौर से कन्नौज की ओर जा सकेंगे। छिबरामऊ एवं गुरसहायगंज से हरदोई की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को बिल्हौर होकर बिलग्राम के रास्ते से हरदोई की तरफ जाना होगा। इनको बहादुरपुर उज्जैना सर्विस कट बैरियर से बिल्हौर के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज से बिलग्राम हरदोई मल्लावां के लिए मेहंदी घाट होकर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इनको हरदोई मोड़ से बिल्हौर के लिए डायवर्ट किया जाएगा जो बिल्हौर से मल्लावां या बिलग्राम होते हुए हरदोई जा सकेंगे। कन्नौज की तरफ से बिलग्राम मल्लावां या हरदोई के लिए मेहंदी घाट पुल होकर रोडवेज बस नहीं जा सकेंगी। इनको हरदोई मोड़ से बिल्हौर के लिए डायवर्ट किया जाएगा, जो बिल्हौर से मल्लावां या बिलग्राम एवं हरदोई जा सकेंगी।

एसपी ने गंगा घाटों पर बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
एसपी ने स्थानीय गोताखोरों से बात कर गंगा में गहरे पानी के बारे में जानकारी की। गोताखोरों को सीटी मुहैया कराने के आदेश दिए। फ्लड कंपनी के जवानों से बात कर उनके पास मौजूद संसाधनों के बारे में जानकारी की। पुल के दोनों ओर सुरक्षा व्यवस्था के दिशा निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालुओं को बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करने दिया जाए। एसपी ने कहा कि पुलिस व प्रशासन की ओर से ठोस इंतजाम किए गए हैं। सात सेक्टर में पूरे इलाके को बांटा गया है। 400 से अधिक पुलिस कर्मी तीन चक्रों में तैनात होंगे। दो प्लाटून पीएसी कंपनी ने तीन मोटर वोटों के साथ डेरा डाल लिया है। इसके अलावा स्थानीय गोताखोरों, तीन फायर टैंकर, एंबुलेंस भी हैं।


पुल पर नहीं जा सकेंगे दो पहिया वाहन

महादेवी घाट पुल पर दो पहिया वाहन भी प्रवेश नहीं कर सकेगें। इन वाहनों के लिए 16 पार्किंग स्थल बनाए गए है। इसमें दो पहिया व चार पहिया के पार्किंग स्थल अलग-अलग बनाए गए है। चार पहिया वाहनों को रोकने वाले स्थान से गंगा तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से ऑटो चिन्हित किए गए है। वह तय किराया ही वसूल कर सकेंगे।

ड्रोन से पूरे गंगा क्षेत्र में की निगरानी

गंगा स्नान कर रहे लोगों में कोई गहरे पानी में डूब न जाए। इसको लेकर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। श्रद्धालु को डूबते देख स्थानीय गोताखोरों व फ्लड कंपनी के जवानों को अलर्ट कर दिया जाएगा।

सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिस के जवान

गंगा घाट पर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के कपड़े व अन्य सामान कोई चोर उचक्के नहीं ले जाए। इसको लेकर घाट पर सादे कपड़ों में महिला व पुरुष सिपाहियों की तैनात किए गए है, जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगें।


स्नानार्थियों के लिए व्यवस्थाएं हुईं पूरीं
कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले स्नान पर्व की तैयारी के लिए क्षेत्र के महादेवी घाट, जलेसर एवं चियासर सहित गंगा घाटों पर अंतिम रूप से व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं। स्नानार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए गए हैं। रामपुर भुड़िया के गोताखोरों की टीम द्वारा गंगा में बैरिकेडिंग कराई गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। वहीं, प्रशासन की ओर से घाटों पर टेंट, कुर्सियों और प्रकाश व्यवस्था की भी समुचित व्यवस्था की गई है। गुरसहायगंज कोतवाल अजय अवस्थी ने पुलिस कर्मियों के साथ घाटों पर मौजूद रहे और तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed