फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Karni Sena got angry over the comment on Lord Shiva

Kannauj News: भगवान भोलेनाथ पर टिप्पणी पर भड़की करणी सेना

Mon, 28 Jul 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Karni Sena got angry over the comment on Lord Shiva
छिबरामऊ। भगवान भोलेनाथ पर की गई सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी से करणी सेना के पदाधिकारी रविवार को भड़क गए। पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन




सावन माह में हिंदू वर्ग शिव आराधना में लीन हैं। वहीं, एक युवक ने भगवान शिव को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। टिप्पणी देख हिंदू समाज के लोग भड़क गए और सोशल मीडिया पर ही युवक को खरीखोटी सुनाईं। वहीं, करणी सेना के जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान के नेतृत्व में युवाओं की टीम कोतवाली पहुंच गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष का कहना है कि देवी-देवताओं के खिलाफ टिप्पणी हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान विनीत अग्निहोत्री, दीपू अग्निहोत्री, भाकियू (औनू) जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ठाकुर, भाकियू (अराजनैतिक) जिलाध्यक्ष नीरज भाटिया आदि मौजूद रहे। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। आरोप सही मिलने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed