फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kanpur reached quarter finals after defeating Agra

Kannauj News: आगरा को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कानपुर

Sat, 20 Jan 2024 02:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 20 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Kanpur reached quarter finals after defeating Agra
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड पर शुरू हुई राज्य स्तरीय स्व. ओम प्रकाश पाठक मेमोरियल राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में शुक्रवार से ग्रुप बी के दूसरे नॉक आउट मुकाबले में आगरा को हराकर कानपुर की केसीए टीम ने जीत दर्ज की। कड़ाके की ठंड के बीच पहुंचे दर्शकों ने दोनों टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन




शुक्रवार को खेले गए ग्रुप बी के दूसरे नॉक आउट मुकाबले में टॉस जीत कर आगरा ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धरित 30 आवेर में आगरा की टीम ने 151 रन बनाए। आगरा के लिए बल्लेबाज दीपक राजपूत ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। कानपुर के गेंदबाज मोहम्मद सारिम ने चार विकेट लिए। शशांक अवस्थी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में उतरी कानपुर की टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। कानपुर की ओर से बल्लेबाज अमन ने 85 रन की शानदार पारी खेली। मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष रामजी अग्रवाल ने अमन को ही मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन पैनल के संरक्षक संजय सामवेदी, अध्यक्ष पवन त्रिवेदी, सचिव ममतेश तिवारी, आनंद मिश्रा, जुबैर हाशमी, गुफरान हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज कानपुर की दो टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल
टूर्नामेंट के तहत ग्रुप बी का नॉक आउट मुकाबला हो चुका है। इसके तहत शनिवार को इस ग्रुप की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा। एक दिन पहले ही कानपुर की ही न्यू स्टार एकेडमी ने लखनऊ एलडीए को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। अब शुक्रवार को भी कानपुर की ही केसीए टीम ने आगरा को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। इन दोनों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला शनिवार को होगा। इसे जीतने वाली टीम सेमीफाइनल मुकाबले में ग्रुप एक की विजेता टीम अलीगढ़ से 28 जनवरी को भिड़ेगी।


कल से शुरू होगा तीसरे ग्रुप का नॉक आउट का मुकाबला
दो ग्रुप के बीच के सभी मुकाबले के बाद रविवार से ग्रुप सी का नॉक आउट मुकाबला शुरू होगा। 21 जनवरी को फिरोजाबाद और लखनऊ के बीच मैच होगा। 22 जनवरी को कानपुर के विनर क्रिकेट क्लब और कन्नौज की इलेवन स्टार टीम के बीच मैच होगा। इन दोनों की विजेता टीम 23 जनवरी को क्वार्टर मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। 24 जनवरी से ग्रुप डी के मुकाबले शुरू होंगे। उसमें मुरादाबाद, वृंदावन, इटावा और कन्नौज वारियर्स की टीम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed