{"_id":"63c824e38f7db166c258df91","slug":"kanpur-beat-lucknow-by-50-runs-kannauj-news-knp7395224177-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कानपुर ने लखनऊ को 50 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कानपुर ने लखनऊ को 50 रनों से हराया
विज्ञापन
फोटो 17- बोर्डिंग मैदान में शाट लगाकर रन लेता खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को कानपुर और लखनऊ के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें कानपुर की टीम ने लखनऊ को 50 रनों से पराजित किया।
इत्र कारोबारी स्वर्गीय ओम प्रकाश पाठक स्मृति में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में सात विकेट पर 200 रन बनाए। इसमें सलामी बल्लेबाज आदेश कुमार ने 60 रन बनाए। उनका साथ दे रहे खिलाड़ी समन्वय दीक्षित ने भी अर्धशतक लगाते हुए 57 रन बनाए जबकि शारिम ने 38 रन बनाए। वरुण ने तीन विकेट लिए। मुफीश, ज्ञानेंद्र और शशांक ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 23.1 ओवरों में 150 रनों पर सिमट गई। इसमें देवास त्रिपाठी ने 59 रन बनाए। बल्लेबाज मुफीस 19 रनों का योगदान किया। कानपुर के गेंदबाज शशांक अवस्थी तीन विकेट, ऋषभ राजपूत दो विकेट लिए। शारिम ने दो और अनुज पाल ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी शारिम को सम्मानित किया गया। इस दौरान संजय सामवेदी, पवन त्रिवेदी, आनंद मिश्रा, चितवन पाठक, सजल सिंह ,पारस दुबे और ममतेश तिवारी मौजूद रहे।