{"_id":"60325a548ebc3ee92860252d","slug":"kannauj-utsarg-express-postponed-from-march-due-to-corona-infection-will-run-three-days-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: कोरोना संक्रमण के चलते मार्च से स्थगित हुई उत्सर्ग एक्सप्रेस हफ्ते मेें तीन दिन चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: कोरोना संक्रमण के चलते मार्च से स्थगित हुई उत्सर्ग एक्सप्रेस हफ्ते मेें तीन दिन चलेगी
Sun, 21 Feb 2021 06:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 21 Feb 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
कोरोना संक्रमण के चलते मार्च से स्थगित हुई उत्सर्ग एक्सप्रेस का संचालन फिलहाल स्पेशल ट्रेन के रूप में सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा। इससे छपरा-फर्रुखाबाद के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे।
यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रेलवे दो मार्च से छपरा-फर्रुखाबाद के बीच उत्सर्ग एक्सप्रेस (05083 )का विशेष ट्रेन के रूप में संचालन करेगा। यह गाड़ी प्रत्येक मंगलवार, बुधवार व शनिवार को छपरा से शाम छह बजे चलेगी।
गौतम स्थान, मांझी, सुरेमनपुर, रेवती, सहतवार, बलिया, चिलकहर, रसड़ा, रतनपुरा, मऊ, मुहम्मदाबाद, सठियांव, आजमगढ़, सरायमीर, खोरासन, शाहगंज, अकबरपुर, गोसाईंगंज, अयोध्या, फैजाबाद, रुदौली, दरियाबाद, बाराबंकी, बादशाहनगर, लखनऊ सिटी, ऐशबाग, उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, कानपुर अनवरगंज, कन्नौज होकर दूसरे दिन फर्रुखाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
यह विशेष ट्रेन कन्नौज में सुबह 10:51 बजे पहुंचेगी। इसी तरह यह एक्सप्रेस ट्रेन हर बुधवार, गुरुवार व रविवार को छपरा के लिए चलेगी। लौटते समय यह ट्रेन कन्नौज रेलवे स्टेशन पर 3:45 बजे पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे जोकि सारे आरक्षित रहेंगे।