फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Two cars collided on Agra-Lucknow expressway, one dead, seven injured, three in critical condition

कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो कारें भिड़ीं, एक की मौत, सात घायल, तीन की हालत गंभीर

Sun, 18 Apr 2021 07:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 18 Apr 2021 07:28 PM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भरतपुर से बाराबंकी जा रही कार सुरक्षा जाल तोड़कर दूसरी लेन पर दिल्ली जा रही कार से जा भिड़ी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Kannauj: Two cars collided on Agra-Lucknow expressway, one dead, seven injured, three in critical condition
एक्सप्रेसवे पर दो कारें भिड़ीं - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज के तालग्राम में भरतपुर से बाराबंकी जा रही कार सुरक्षा जाल तोड़कर दूसरी लेन पर दिल्ली जा रही कार से जा भिड़ी। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दोनों कारों में सवार सात लोग घायल हो गए। तीन को हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


बाराबंकी जिले के थाना गुंगटेर के मोहनपुर गांव निवासी सूरज सिंह अपनी इनोवा से बाराबंकी जा रहे थे। साथ में आजमगढ़ जिले के मुहिदीनपुर गंभीरपुर निवासी रवि सिंह (23), भाई दिलीप कुमार (21), मिथुन कुमार (29), प्रमोद कुमार (38) भी साथ थे।
विज्ञापन


 

रविवार की सुबह आठ बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम मछैया गांव के पास चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा गई। कार मीडियम सुरक्षा जाल तोड़ती हुई दूसरी लेन में दिल्ली की ओर जा रही कार से जा टकराई।

उस कार को बिहार के मोतिहार पिपराकोठी निवासी दिनेश शाह (30) चला रहे थे। उनके साथ दिल्ली के बसंतकुज निवासी संजीव उर्फ राहुल (30) और  प्राची (21) भी थी। ये लोग लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में सभी लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल और एनसीसी (नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड) गश्ती दल ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। यहां रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। मिथुन, प्रमोद, दिलीप की हालत गंभीर होने कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों कारों को क्रेन की मदद से थाने में खड़ा कराया। पुलिस ने परिजनों को हादसे जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed