फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Team of Farikapur reached the semi-finals by winning the match by five wickets

कन्नौज : पांच विकेट से मैच जीत सेमीफाइनल में पहुंची फरिकापुर की टीम

Fri, 08 Jul 2022 05:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Team of Farikapur reached the semi-finals by winning the match by five wickets
तालग्राम। जैनपुर में चल रहे प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार की रात अंतिम क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। फरिकापुर की टीम मिश्रा किंग इलेवन को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

फरिकापुर और मिश्रा किंग इलेवन के बीच हुए मैच में फरिकापुर की टीम के कप्तान शहंशाह ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। मिश्रा किंग इलेवन की टीम ने दस ओवर में पांच विकेट खोकर 91 रन बनाए। पारस दुबे ने दो छक्के और एक चौके की मदद से 22 रन बनाए। मिथुन ठाकुर ने 16 और आकाश ने 10 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में फरिकापुर की टीम ने पांच विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया। खुशरू ने दो छक्के और छह चौके की मदद से 42 रन बनाए। शहादत ने 21 रन बनाए। खुशरू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुनीश ने दिया। आयोजक आनंद मिश्रा, शिक्षक पंकज कुमार, संतोष कुमार, दीपक ठाकुर, आमिर सिद्दीकी, मोनू मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल में चार टीमें पहुंची हैं। रायल चैलेंजर जैनपुर और ठठिया किंग इलेवन के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच फरिकापुर और एचएम इलेवन गुरसहायगंज के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed