{"_id":"62b749a41ac9c5761825ffac","slug":"kannauj-team-beat-mochipur-by-seven-wickets-kannauj-news-knp7042835171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज टीम ने मोचीपुर को सात विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज टीम ने मोचीपुर को सात विकेट से हराया
विज्ञापन
तालग्राम। जैनपुर प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में कन्नौज इलेवन और मोचीपुर टीम के बीच तीसरा लीग मैच खेला गया। कड़े मुकाबले में कन्नौज ने मोचीपुर को सात विकेट से हराया दिया।
जैनपुर गांव में शुक्रवार की रात कन्नौज टीम के कप्तान गौरव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे मोचीपुर के ओपनर खिलाड़ी कप्तान टोनी नें पांच छक्के और एक चौका की मदद से 43 रन बनाए। वहीं उनके साथी राजेश नें पांच छक्के की बदौलत 33 रन बनाए। खिलाड़ी बलराम एक चौका लगाकर कुल पांच रन बनाकर आउट हो गए। खिलाड़ी ऋषभ दो छक्के के साथ 16 रन और नंदी ने एक छक्का लगाया। निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 125 रन का लक्ष्य रखा।
जवाब में कन्नौज टीम के खिलाड़ी पारस दुबे ने पांच छक्के एक चौका के साथ 46 रन, अरदित चतुर्वेदी उर्फ भोला ने पांच छक्के के साथ 38 रन बनाए। खिलाड़ी आकाश वर्मा मात्र दो रन बना कर आउट हो गए। फैजान ने तीन छक्के के साथ 20 रन बनाए उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगा कर टीम को जीत दिलाई। कन्नौज टीम ने तीन विकेट खोकर 131 रन बने और सात विकेट से मैच जीत लिया। अरदित चतुर्वेदी उर्फ भोला ने 38 रन और दो ओवर में 10 रन देकर दो विकेट लिए। इससे उन्हें मैच ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
समाजसेवी शरीफ वारसी ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष अभय चौहान, पंकज कुमार, आनंद मिश्रा, आर्यन कटियार, अनुराग मिश्रा, निखिल चौहान, मुजफ्फर रजा और मोनू मिश्रा मौजूद रहे।