फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj relave steshan par nae saal se phree vaeephaee kee saugaat

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर नए साल से फ्री वाईफाई की सौगात

Sat, 14 Dec 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
kannauj relave steshan par nae saal se phree vaeephaee kee saugaat
कन्नौज रेलवे स्टेशन का बोर्ड। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों को वर्ष 2020 में बड़ी सौगात प्रदान कर रहा है। रेलवे स्टेशन पर फ्री वाईफाई की सुविधा मिलेगी। तेजस कंपनी ने वाईफाई नेटवर्क लगाने का काम शुरू कर दिया है। स्टेशन पर दो राउटर लगाए गए हैं। फ्रीवाई का नेटवर्क करीब 200 मीटर की परिधि में रहेगा। यात्री इंटरनेट सुविधा का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों को कई बार ट्रेनों के निरस्त होने व कई-कई घंटे तक ट्रेन के लेट होने की वजह से इंतजार करना पड़ता है। कई बार काम की व्यस्तता के चलते लोग इंटरनेट पैक डलवाना भूल जाते हैं। ऐसे समय में लोगों के लिए फ्रीवाई की सुविधा काफी मददगार साबित होगी। यह इंटरनेट सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। इनका आसानी से समय कट जाएगा।
विज्ञापन

यात्री शैलेंद्र कुमार, जीतू सिंह, राहुल, मीतू श्रीवास्तव, निखिल, स्वप्लिन मिश्रा, मोहित का कहना है कि वह रेलवे की इस पहल का स्वागत करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि कई कारणों से ट्रेन आधा घंटे से दो घंटे तक लेट हो जाती है। दूसरा यात्रा साधन न होने से ट्रेन का इंतजार करना ही विकल्प होता है। ऐसे में इंटरनेट ऐसी सुविधा से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रदीप यादव ने बताया कि तेजस कंपनी कन्नौज रेलवे स्टेशन पर वाईफाई सिस्टम लगा रही है। पूरा सिस्टम लगाने में करीब 15-20 दिनों का समय लगेगा। प्रयास है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में इसे शुरू कर दिया जाए। अगर नहीं हो सका तो नए वर्ष में यात्रियों को वाईफाई का तोहफा जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed