फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj ranks 16th in CM dashboard

Kannauj News: सीएम डैशबोर्ड में कन्नौज का 16वां स्थान

Mon, 11 Aug 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Kannauj ranks 16th in CM dashboard
कन्नौज। प्रत्येक माह सीएम डैशबोर्ड यानि दर्पण पोर्टल में विभागों की योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की जाती है। उन योजनाओं की रैंक जारी की जाती है। सीएम डैशबोर्ड में जिले को प्रदेश में 16वां स्थान मिला है। वहीं विकास कार्य में छठवां और राजस्व में 32वां स्थान मिला है। बेहतर रैंक लाने वाले अधिकारियों को बधाई दी गई।
विज्ञापन


यह रैंक प्रदेश स्तर पर जारी की जाती है। 10 अगस्त को जुलाई माह की रैंक जारी हुई। कई विभागों की रैंक खराब आई है। खराब रैंक लाने वाले अधिकारियों को रैंक सुधारने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी अधिकारियों को योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा है। साथ ही डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और सीडीओ राम कृपाल चौधरी ने बेहतर रैंक लाने वाले अधिकारियों को बधाई दी। हालांकि रैंक सुधारने के लिए प्रत्येक माह डीएम और सीडीओ बैठक करते हैं। सीडीओ राम कृपाल चौधरी ने बताया कि जिले को 16वां स्थान मिला है। इसके लिए बेहतर रैंक लाने वाले सभी अधिकारियों को बधाई दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed