{"_id":"6303cb8547fcf135ed5ed189","slug":"kannauj-police-laid-siege-and-arrested-two-inter-state-miscreants-kannauj-news-knp7140949145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : पुलिस ने घेराबंदी कर दो अंतर्राज्यीय बदमाशों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : पुलिस ने घेराबंदी कर दो अंतर्राज्यीय बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन
फोटो 22सीएचबीपी54: पुलिस हिरासत में आरोपी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। पुलिस ने घेराबंदी कर दो अंतर्राज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई कार, तमंचा और नशीला पदार्थ बरामद किया है। पूछताछ के बाद बदमाशों को जेल भेज दिया है।
उन्नाव जिले के लल्लू खेड़ा गांव निवासी गौतम कुमार की कार तीन अगस्त को बुक कर बदमाश कानपुर के हैलट अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने ब्रेड में नशीला पदार्थ देकर चालक को बेहोश कर सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ चौकी के पास फेंक दिया।
इसके बाद कार लूटकर भाग निकले। एसओजी टीम प्रभारी विक्रम सिंह, सर्विलांस टीम के दुष्यंत यादव को इस मामले के खुलासे में लगाया था। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता, उपनिरीक्षक रामसिंह, रोबिन सिंह, एसओजी और सर्विलांस टीम ने सौरिख छिबरामऊ रोड स्थित ईशन नदी पुल पर घेराबंदी कर इटावा जिले के थाना सिविल लाइन के जुहाना निवासी छोटू उर्फ राजकुमार और जसवंतनगर के नगला निवासी मनोज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस टीमों ने दोनों के पास से लूटी गई कार, एक तमंचा और करीब एक किलो नशीला पदार्थ बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बदमाश छोटू उर्फ राजकुमार अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना है। कन्नौज के अलावा आसपास के जिलों सहित मध्यप्रदेश और दिल्ली में कई मुकदमे दर्ज हैं।