{"_id":"6213d9534cda1218b52879e3","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp681868944","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने ढाबे पर मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने ढाबे पर मचाया उत्पात
विज्ञापन
kannauj news
- फोटो : KANNAUJ
फोटो 29 और 30 हंगामा करते पुलिस कर्मी। संवाद
फोटो 31 और 21 ढाबे का बिखरा पड़ा सामान। संवाद
नशे में धुत पुलिसकर्मियों का ढाबे में उत्पात
क्रासर
गालीगलौज के साथ एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी, भगदड़
चुनाव ड्यूटी करने जा रहे थे पुलिस कर्मी, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
सौरिख। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने जा रहे पुलिसकर्मियों ने एक ढाबे पर खाना खाने के साथ खूब शराब पी। नशा चढ़ने पर पुलिसकर्मी आपस में ही मारपीट करने लगे। गालीगलौज के साथ एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी। ढाबे में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से घटना चर्चा में है।
यूपी विधानसभा चुनाव का तीसरा चरण पूरा होने के बाद प्रशासन ने चौथे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। मतदान कराने के लिए जा रहे पुलिसकर्मी सोमवार को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे कट पर बस रोककर कस्बा के एक ढाबे पर खाना खाने पहुंच गए। कुछ पुलिसकर्मियों ने वहां जमकर शराब पी। इसके बाद जैसे ही नशा चढ़ा, आपस में ही गालीगलौज करने लगे। देखते ही देखते एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। पुलिसकर्मियों के हाथापाई करने से ढाबे पर रखा कई सामान फैल गया। वर्दी के खौफ के चलते ढाबा संचालक, कर्मचारियों के साथ कोने में दुबक गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों का हंगामा और गालीगलौज सुनकर भीड़ जुट गई। करीब 45 मिनट तक चले हंगामे का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वायरल वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।