फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को पड़ा दिल का दौरा, मौत

Mon, 21 Feb 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
kannauj news - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान को दिल का दौरा पड़ गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

तालग्राम थाना के गदोरा गांव निवासी हरिओम(50) होमगार्ड जवान थे। विधानसभा चुनाव में उनकी ड्यूटी लगी थी। रविवार को ठठिया थाना क्षेत्र के खानपुर मतदान केंद्र में वह सुरक्षा ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब तीन बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। मौजूद पोलिंग पार्टी की मदद से परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रविवार रात करीब 12 बजे हरिओम की मौत हो गई। मृतक की पत्नी कंचन आंगनबाड़ी केंद्र गदोरा में कार्यकर्ता है। पिता सुरेशचंद्र शिक्षा विभाग से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed