{"_id":"6213d3b0991768602c1685b5","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp681858886","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ शैया अस्पताल में मिलेगी डिजिटल एक्सरे की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ शैया अस्पताल में मिलेगी डिजिटल एक्सरे की सुविधा
विज्ञापन
kannauj news
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया अस्पताल में मरीजों को जल्द ही डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिलेगी। इसके लिए शासन की ओर से अस्पताल प्रशासन को पत्र भेज जानकारियां मांगी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च के महीने में यह सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी।
नगर के सौ शैया अस्पताल में एक जनवरी 2016 से स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत हुई थी। तभी से यहां पर मरीजों का साधारण एक्सरे हो रहा है। जबकि नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को डिजिटल एक्सरे की सुविधा काफी दिनों से मिल रही थी। सौ शैया अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की मांग काफी समय से हो रही है। अब अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की मशीन आने का रास्ता साफ हो गया है। कानपुर में अपर महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की ओर से सीएमएस को पत्र भेजकर आवश्यक जानकारी मांगी गई है।
इस संबंध में सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि एडी कानपुर कार्यालय की ओर से जानकारी मांगी गई है। उन्होंने बताया कि मार्च में डिजिटल मशीन आने की संभावना है। जिसके बाद मरीजों को डिजिटल एक्सरे की सुविधा मिलने लगेगी।