{"_id":"61bce3e0b73aba55492b206b","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp6701552132","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना-प्रदर्शन कर महिलाओं ने की अंडरपास बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना-प्रदर्शन कर महिलाओं ने की अंडरपास बनाने की मांग
कन्नौज। जीटी रोड चौड़ीकरण के चलते कई गांव के संपर्क मार्ग खत्म हो गए हैं। इससे महिलाओं ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर गांव के सामने अंडरपास बनवाने की मांग की है। डीएम ने एनएचआई के अधिकारियों से बात कर अंडरपास बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जीटी रोड पर फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। इसके चलते फतेहपुर जसोदा गांव के सामने बाईपास बनाया जा रहा है। गांव की प्रधान गोमती देवी के साथ पहुंची महिलाओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन शुरू किया। महिलाओं ने बताया कि अंडरपास न बनने से कई किलोमीटर का चक्कर काटकर गांव पहुंचना होगा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। प्रधान ने गांव की महिलाओं के साथ डीएम राकेश कुमार मिश्रा को ज्ञापन देते हुए अंडरपास की मांग की। डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों और ठेकेदार से बात कर अंडरपास बनवाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान नीतू कुशवाहा, रेखा, मीरा देवी, सुनीता, ज्ञान देवी, गीता, सोनी, रामगंगा,जसवंत सिंह, राजेंद्र सिंह, हरगोविंद और चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।