{"_id":"61bce27671df81657e6a17f7","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp6701544128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के जेवर खरीदने में एसओजी ने सराफ को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के जेवर खरीदने में एसओजी ने सराफ को उठाया
विज्ञापन
kannauj news
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। मैनपुरी जनपद की एसओजी ने नगर में छापामारी की। पुलिस ने चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में सराफा व्यापारी को उठा लिया। इसके अलावा भी मैनपुरी एसओजी ने क्षेत्र में तीन जगह छापामारी की।
शुक्रवार को मैनपुरी जनपद की एसओजी कोतवाली पहुंची। टीम ने अपने साथ लाए गए युवक की निशानदेही पर नगर से एक सराफा व्यापारी को उठा लिया। इसके बाद एसओजी ने विशुनगढ़ थाना क्षेत्र में तीन जगह छापामारी की। सराफा व्यापारी की गिरफ्तारी की भनक लगते ही चेयरमैन राजीव दुबे, सराफा व्यापारी रामानंद वर्मा, नरेश वर्मा सहित कई व्यापारी कोतवाली पहुंच गए लेकिन व्यापारी वहां नहीं मिला। सराफा व्यापारियों ने कोतवाल से वार्ता की। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मैनपुरी की एसओजी टीम ने छापामारी की थी, उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है।
सौरिख में भी एक व्यापारी को उठाया
सौरिख संवाद के अनुसार पड़ोसी जनपद मैनपुरी में हुई चोरी के मामले में एसओजी टीम ने नगर के एक सराफा व्यापारी को पकड़ा है। कुछ दिन पहले सकरावा रोड निवासी एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसी की निशानदेही पर शुक्रवार को यह कार्रवाई हुई। मैनपुरी की टीम अब मोहल्ला सुभाष नगर के सराफा व्यापारी को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई है। व्यापारी की गिरफ्तारी के बाद परिजन थाने पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि मामला चोरी का है। मैनपुरी की टीम ने व्यापारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।