फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 13 Sep 2021 05:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
इंदरगढ़। निजी अस्पताल में प्रसव के बाद रेफर जच्चा-बच्चा की रास्ते में मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने शव को अस्पताल के सामने रखकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने प्रसव में लापरवाही बरती है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जिनोठी गांव निवासी कल्पना(25) पत्नी जगपाल गर्भवती थीं। रविवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर कस्बे के निजी अस्पताल में लाया गया। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में तैनात कर्मचारियों ने नार्मल न होने की बात कहकर सर्जरी से प्रसव कराने की सलाह दी। अस्पताल में ऑपरेशन के समय कल्पना की हालत बिगड़ गई। फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।
विज्ञापन

इससे गुस्साए परिजन शव को अस्पताल ले आए। यहां अस्पताल के सामने रखकर हंगामा शुरू कर दिया। इन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। पति ने आरोप लगाया कि गलत आपरेशन होने कारण मां-बच्चे की मौत हुई है। बचने के लिए अस्पताल संचालक ने अपनी एंबुलेंस से फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में मौत की जानकारी हुई तो शव को वापस ले आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष राजकुमार का कहना है कि परिवार और अस्पताल के लोगों में बातचीत चल रही है। किसी ने कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed