{"_id":"612d21888ebc3e5fa21d3513","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp6491997137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स से दुष्कर्म में नौसेना कर्मी भी साथी संग जेल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स से दुष्कर्म में नौसेना कर्मी भी साथी संग जेल गया
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में गैंगरेप के आरोपी। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। एक निजी अस्पताल की नर्स से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी नौसेना कर्मी व उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस अस्पताल संचालक दंपती समेत चार लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
नगर के निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स के साथ हुए गैंगरेप में चार नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने अस्पताल संचालक दंपती राजेश यादव व रीता, मुख्य आरोपी योगेश व मनीष को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस रामू निवासी नगरिया धन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। वारदात को अंजाम देने वाला चौथा आरोपी रवि था, जो इंडियन नेवी में नौकरी करता है और रक्षाबंधन की छुट्टी पर घर आया था। वारदात के बाद वह बचने के लिए ड्यूटी पर वापस जाने के लिए प्रयासरत था।
पुलिस ने रवि निवासी ग्राम नगरिया धन सिंह को खड़िनी ब्लॉक के सामने से गिरफ्तार किया। पूछताछ पूरी होने के बाद रवि व रामू को भी जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि रवि ही अपने दो साथियों के साथ बोलेरो लेकर अस्पताल पहुंचा था, जहां से स्टाफ नर्स को लाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात की गई। इस मामले में पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।