फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

फर्नीचर शोरूम में आग से 70 लाख का नुकसान

Sun, 18 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के तालग्राम तिराहे पर पूर्व सभासद के चार मंजिला फर्नीचर शोरूम और गोदाम में स्पार्किंग से से आग लग गई। सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। इस बीच आग विकराल हो गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम करीब चार घंटे में आग पर काबू कर पाई। शोरूम संचालक ने करीब 70 लाख रुपये के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन

इंद्रानगर के पूर्व सभासद जितेंद्र शर्मा का तालग्राम तिराहे पर चार मंजिला भवन में फर्नीचर का शोरूम और गोदाम है। रविवार सुबह करीब 4:30 बजे रास्ते से निकले लोगों ने भवन के ग्राउंड फ्लोर से आग की लपटें निकलती देखीं। जानकारी मिलने पर जितेंद्र मौके पर पहुंचे गए और फायर ब्रिगेड और पुलिस सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, तब तक आग चारों मंजिलों तक फैल चुकी थी। सीओ शिवकुमार थापा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया। आग बुझने के काफी देर बाद तक धुआं उठता रहा। जितेंद्र ने बताया कि बिजली के तारों में स्पार्किंग से हादसा हुआ है। हादसे में करीब 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोल्टेज हाई होने से हुआ हादसा
जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शोरूम के सामने उनका बिजली का शोरूम और घर है। शनिवार शाम से ही वोल्टेज ज्यादा आ रहा था। इससे ही स्पार्किंग होने से आग लगी है।
सोशल मीडिया पर वायरल किए वीडियो
शोरूम और गोदाम में आग लगने की सूचना पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल लोगों ने आग के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इससे कुछ ही देर में पूरे नगर में हादसे की खबर फैल गई।
जेसीबी मंगाकर तोड़े गए शटर
आग बुझाने के लिए जिला पंचायत सदस्य प्रमोद राजपूत ने जेसीबी मंगाकर पहली मंजिल पर लगे शटर तुड़वाए। दूसरी व तीसरी मंजिल पर लगे कांच लोगों ने ईंट-पत्थर मारकर तोड़े। इसके बाद पानी की धार शोरूम के अंदर तक पहुंचाई जा सकी। फायर बिग्रेड की गाड़ी का लगभग एक घंटे बाद पानी खत्म हो गया। आसपास रहने वाले लोगों के सबमर्सिबल पंप से फायर ब्रिगेड की गाड़ी को पानी दिया गया। नगर पालिका से पानी का टैंकर भी बुला लिया गया। शोरूम के अंदर पानी पहुंचाने के लिए दो जगह दीवार तोड़नी पड़ी।
फायर ब्रिगेड गाड़ी हुई खराब
शोरूम में लगी आग को बुझाने के लिए तिर्वा से फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया गया। आधे घंटे बाद आग बुझाने के दौरान सॉफ्ट का बोल्ट निकल गया। इससे फायर ब्रिगेड की गाड़ी बंद हो गई। मैकेनिक बुलाकर गाड़ी का सही किया गया।

लोगों ने निकलवाया सामान
लगभग तीन घंटे बाद ग्राउंड फ्लोर की आग पर काबू पा लिया गया। जिसके बाद लोगों की मदद से काफी सामान को बाहर निकाला गया।
टीम देर से पहुंचने की कराएंगे जांच
फायर ब्रिगेड के एसआई एमपी सिंह ने कहा कि रास्ते खराब हैं इसलिए गाड़ी पहुंचने में देर हो गई होगी, फिर भी जांच कराएंगे। अगर लापरवाही मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। फायर हाइड्रेंट खराब थे, इसकी जानकारी नगर पालिका को दी जा चुकी है। फायर हाइड्रेंट खराब होने से नगर पालिका से टैंकर में पानी मंगवाकर आग पर काबू किया गया। छिबरामऊ दो, तिर्वा व कन्नौज से एक-एक गाड़ी को आग पर काबू करने के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed