{"_id":"60d611728ebc3e323068dc5e","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp636438430","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासों का हाल देखने पहुंचे डीएम, गुणवत्ता ठीक नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासों का हाल देखने पहुंचे डीएम, गुणवत्ता ठीक नहीं मिली
विज्ञापन
कन्नौज। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को पूल्ड हाउसिंग योजना से अहमदपुर रौनी में बने आवासों का हाल देखा। गुणवत्ता संतोषजनक न देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि तय समय में निर्माण का कार्य पूरा करें। गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने अहमदपुर रौनी में लोक निर्माण विभाग की ओर से बने निर्माणाधीन टाइप-टू व थ्री आवासों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए तय समय-सीमा के अंतर्गत कार्य को पूरा कराएं। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
योजना के अंतर्गत जनपद में निर्माणाधीन सभी आवासों को मानक के अनुसार होना चाहिए। इसका लोकार्पण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से होना है। उन्होंने यह भी कहा कि बजट के अभाव में निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है तो शासन से मांग कर लें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह भी मौजूद रहे।