{"_id":"60c79c398ebc3ee47e620189","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp634201375","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में बैग काटकर एक लाख रुपये चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में बैग काटकर एक लाख रुपये चुराए
विज्ञापन
गुरसहायगंज। बैंक के अंदर कैश काउंटर पर रुपये जमा करने पहुंचे मुनीम का बैग काटकर बदमाश एक लाख रुपये ले गया। बैंक के अंदर हुई इस घटना से ग्राहकों में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज में बैग काटते हुए एक युवक को देखा गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
ग्राम इस्माइलपुर के पास एक कोल्ड स्टोरेज में साबिर का केला पकाने का प्लांट है। साबिर ने बताया कि सोमवार को मुनीम जमशेद आलम सब्जी मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दो खातों में पांच-पांच लाख रुपये जमा करने गए थे। दो बैग में पांच-पांच लाख रुपये थे। मुनीम ने पहले एक खाते में पांच लाख रुपये जमा करने के लिए कैशियर को दे दिए। कैशियर इन नोटों को गिन रहा था तभी दूसरे बैग में रखे पांच लाख रुपये निकालने के लिए मुनीम ने बैग में हाथ डाला तो वह कटा था। बैग में चार लाख रुपये ही मिले, एक लाख रुपये गायब थे। उसने तत्काल इसकी सूचना बैंक कर्मियों को और अपने मालिक साबिर को दी।
कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत ने बैंक में मौजूद लोगों की तलाशी ली, लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो एक युवक जमशेद के पीछे काफी देर से लाइन में लगा रहा। मौका लगते ही उसने ब्लेड से बैग काटकर एक लाख नगदी पार कर दी। जमशेद ने अज्ञात के खिलाफ बैंक से एक लाख रुपये पार कर देने का प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया है।