फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

मुकदमा दर्ज कराने को तहसील में धरने पर बैठी महिला

Mon, 14 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
छिबरामऊ। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगाकर परेशान हुई महिला सोमवार को तहसील में धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि उसके साथ मारपीट, छेड़छाड़ व गालीगलौज करने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना सौरिख के ग्राम सरैया निवासी अनीता जाटव पत्नी रिंकू जाटव ने बताया कि 23 मई को जब उसकी 11 वर्षीय पुत्री नल पर पानी भरने गई तो गांव के ही दबंगों ने पानी नहीं भरने दिया। विरोध करने पर मारपीट कर भगा दिया। जब वह इसकी शिकायत करने गई तो दबंगों ने जाति सूचक गालियां देते हुए उसे पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए कहा कि इसकी यह दशा करो कि कहीं मुंह दिखाने लायक न रहे। तभी उसके ससुर व गांव के अन्य लोग आ गए। तब यह लोग धमकी देते हुए चले गए। घटना के संबंध में उसने खड़नी से लेकर सौरिख पुलिस के कई बार चक्कर लगाए परंतु रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पीड़ित महिला ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता धरना पर बैठी रहूंगी। धरने की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से प्रकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन

धरने के बाद जागी पुलिस, जांच के लिए पहुंची गांव
अनीता जाटव के धरने पर बैठने की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा घटनास्थल पर गए और महिला के पति को लेकर सौरिख थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह को साथ लेकर ग्राम सरैया जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि नल पर पानी भरने को लेकर बच्चों के बीच विवाद हुआ था। बाद में महिलाओं का झगड़ा हुआ। ग्राम प्रधान से लेकर गांव के लोगों से बात की गई। उन्होंने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed