फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

दिवंगत प्रधान की पत्नियों पर जताया भरोसा, तीनों जीतीं

Mon, 14 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
कन्नौज। जिले में पंचायत उपचुनाव की मतगणना सोमवार को शांतिपूूर्ण तरीके से पूरी हो गई। तीन प्रधान, दो बीडीसी और 53 सदस्यों को विजयी घोषित कर उन्हें निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान मतदाताओं ने प्रधान पद के लिए दिवंगत प्रधान की पत्नी पर ही भरोसा जताया। तीनों जगह पत्नियां जीतीं।
विज्ञापन

मतगणना केंद्रों पर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। प्रमाण पत्र देकर सभी विजेताओं को जुलूस न निकालने की सलाह देकर उनके घर भेजा गया। शहर की नवीन मंडी समिति में कन्नौज सदर और गुगरापुर के वोटों की गिनती हुई। इसके अलावा जलालाबाद, हसेरन और उमर्दा विकास खंड में वोटों की गिनती की गई। सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी प्रशांत वर्मा ने मतगणना केंद्रों पर पहुंचकर वोटों की गिनती का जायजा लिया। विकास खंडों में एक ही जगह जमा लोगों को सामाजिक दूरी रखने और मास्क लगाने के लिए कहते हुए आगाह किया गया।
विज्ञापन

यहां इन्हें मिली जीत:
प्रधान पद -
जलालाबाद ब्लॉक: जसपुरापुर सरैया में मालती देवी ने 987 मत पाकर उपचुनाव में जीत दर्ज की। जबकि प्रतिद्वंद्वी फिरोज अली को 530 मत मिले। 457 मतों की लीड रही। उत्तिमापुर पट्टी में सरोज ने 561 मत पाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार को 547 वोट मिले। 14 मतों की लीड रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमर्दा ब्लॉक: ब्लॉक के सखौली गांव में प्रधान पद पर कमला देवी ने 923 वोट पाकर जीत दर्ज की। प्रतिद्वंद्वी गायत्री देवी को 437 मत मिले। कुल 486 मतों से लीड रही।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद:
हसेरन ब्लॉक के वार्ड 27 गोपालपुर से अलका राजपूत ने 882 मतों से जीत हासिल की। जबकि उप विजेता सीमा को 574 वोट मिले। 308 मतों की लीड रही। सदर ब्लॉक के वार्ड 76 रजईमऊ राजा में राजकुमारी ने 477 मत पाकर जीत हासिल की। प्रतिद्वंद्वी शिवम राजपूत को 457 मत मिले। बीस मतों की लीड रही।
जसपुरापुर में पत्नी ने ज्यादा जीत दर्ज की
जलालाबाद संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा जसपुरापुर सरैया व उत्तिमापुरपट्टी में ग्राम प्रधानों की मौत के बाद उपचुनाव हुआ। जसपुरापुर सरैया से राकेश यादव की पत्नी मालती देवी ने पहले राउंड से ही लीड बना ली। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी फिरोज अली को 457 मतों से शिकस्त दी। बता दें कि मालती देवी के पति राकेश यादव 27 मतों से चुनाव में विजयी हुए थे। पत्नी ने ज्यादा मतों से जीत दर्ज की। उत्तिमापुर पट्टी से सरोज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजीव को कड़े संघर्ष के बाद 14 मतों से शिकस्त दी। सरोज के पति रावेंद्र 19 मतों से चुनाव जीते थे। एडीओ सुभाष यादव, जसोदा चौकी प्रभारी अमित पोरवाल व मझपुरवा चौकी प्रभारी ब्रजेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।
उपचुनाव में अलका राजपूत 308 मतों से जीतीं
हसेरन संवाद प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के ग्राम गोपालपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उप चुनाव में अलका राजपूत ने सीमा राजपूत को 308 मतों से हराकर अपना परचम फहराया। क्षेत्र पंचायत कार्यालय में सोमवार को सुबह मतगणना प्रारंभ हुई। रिटर्निंग अधिकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा ने बताया कि चुनाव में सात प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 1548 मत पड़े थे। जिसमें अलका राजपूत को 882, सीमा राजपूत को 574, अन्नपूर्णा को 53 मत मिले। शेष अन्य चार प्रत्याशियों को एक-एक मत मिला। 34 मत निरस्त किए गए। अलका राजपूत पत्नी श्याम राजपूत 308 वोटों से विजयी घोषित की गईं। उनको प्रमाण पत्र दिया गया। ब्लॉक परिसर में सुरक्षा के लिए इंदरगढ़ प्रभारी राजकुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीएम जयकरन तथा क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे की मौजूदगी में शांतिपूर्वक ढंग से मतगणना प्रक्रिया संपन्न हुई।

486 मतों से विजयी हुईं कमला
तिर्वा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार प्रधान पद के लिए संपन्न हुए चुनाव में मतदाताओं ने मृतक प्रधान की पत्नी पर विश्वास जताते हुए 486 मतों से विजय दिलाई। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उमर्दा ब्लॉक के सखौली गांव के नवनिर्वाचित प्रधान राकेश कुमार की मौत के बाद सीट खाली हो गई थी। मृतक प्रधान की पत्नी कमला देवी व उनके विपक्ष में गायत्री देवी चुनाव मैदान में उतरीं। 12 जून को हुए मतदान के बाद 14 जून को हुई मतगणना में कमला देवी ने बाजी मार ली। निर्वाचन अधिकारी ने कमला देवी को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed