फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

अर्चना पांडेय बनीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य

Thu, 11 Mar 2021 10:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
kannauj news - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सूबे के पूर्व सहकारिता मंत्री रामप्रकाश त्रिपाठी की बेटी पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भी वह संगठन में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा
विज्ञापन

चुकी हैं।
पूर्व सहकारिता मंत्री व छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे रामप्रकाश त्रिपाठी के निधन के बाद से उनकी बेटी अर्चना पांडेय संगठन में कई जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। साल 2017 में छिबरामऊ से विधायक बनीं। इसके बाद प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनाई गईं। गुरुवार को अर्चना पांडेय को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य पद की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

इससे पहले वह महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति, युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महिला मोर्चा में दो बार प्रदेश मंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष, भाजपा की राष्ट्रीय परिषद और समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य, ग्रामीण बैंक फर्रुखाबाद की निदेशक, उपभोक्ता फोरम, भाजपा की दो बार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह जिम्मेदारी का निष्ठा के साथ पालन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed