{"_id":"602031868ebc3e4a0d2bceac","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp610510428","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में कर्मठ प्रत्याशी उतारेगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में कर्मठ प्रत्याशी उतारेगी भाजपा
विज्ञापन
कन्नौज। पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ाने के लिए भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान बूथ मजबूत करने व कर्मठ प्रत्याशियों को उतारने को कहा।
कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सेक्टर तथा बूथों के गठन की जानकारी लेते हुए कहा कि आगे आने वाला समय मेहनत का है। पंचायत चुनाव की दृष्टि से आरक्षण की प्रत्येक स्थिति में हमारे पास चुनाव लड़ने वाले अच्छे प्रत्याशी होने चाहिए। संगठन को हर विकल्प पर सशक्त तैयारी करके चलना है। बूथ की बैठकों में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी बढ़ाकर बूथ समितियों को सक्रिय करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। पंचायत चुनाव में सामाजिक समीकरण बनाकर आपसी समन्वय से कार्य करें। पंचायत चुनाव गांव के विकास की नीति पर होगा। गांव के चौमुखी विकास के लिए जरूरी है कि पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष तक के पद की कमान कुशल हाथों में रहे। कुशल नेतृत्व न होने का नतीजा यह है कि 18 अरब रुपए गांव में खर्च नहीं हो सके और प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री आनंद कुमार सिंह, देवेंद्र देव, लोकसभा संयोजक रहे वीर सिंह भदौरिया, रेखा त्रिपाठी, शैलेंद्र द्विवेदी, सौरभ कटियार, हरि बक्श सिंह, अरुणा कुमारी शाक्य, मनोज अवस्थी, अशोक राठौर, आरके वर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, लोकेंद्र सिंह, मिथलेश बाथम मौजूद रहे।