{"_id":"5fa58fd98ebc3e9b7c13c22f","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp5928652154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बड़ी परियोजनाओं की प्रगति सिर्फ दस प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बड़ी परियोजनाओं की प्रगति सिर्फ दस प्रतिशत
विज्ञापन
कन्नौज। डीएम ने शुक्रवार को 10 से 50 करोड़ की लागत वाली बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की। इसमें दो परियोजनाओं की प्रगति सिर्फ दस प्रतिशत मिली। डीएम ने कार्यदायी संस्था से नाराजगी व्यक्त कर निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री की समीक्षा में दिए गए निर्देश की समीक्षा की। उन्होंने 12 परियोजनाओं के बारे में एक-एक करके पूछताछ की। इसमें कार्यदायी संस्था के अफसर ने बताया कि नौ परियोजनाएं 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी हैं। वहीं एक परियोजना की प्रगति 50 प्रतिशत है जबकि दो परियोजनाओं की प्रगति 10 प्रतिशत है। उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक छिबरामऊ के निर्माण में नामित संस्था सीएनडीएस को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निरंतर चालू रखा जाए एवं गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दें। छिबरामऊ में किशई जगदीशपुर में डिस्ट्रीब्यूशन सब स्टेशन पूर्ण बताया गया व उपकेंद्र को ऊर्जीकृत कर लोड पर चालू किए जाने की बात कही गई। इंदुईयागंज डिस्ट्रीब्यूशन सब स्टेशन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण बताया गया। इस प्रकार 05 विद्युत सब स्टेशन में 02 पूर्ण हो चुके हैं। बाकी पर भूमि की उपलब्धता होते ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने गुरसहायगंज में राजकीय महिला विद्यालय, नवीन मंडी स्थल, छिबरामऊ नगर में 50 बेड मैटरनिटी विंग एवं वरिष्ठजनों के लिए वृद्धाश्रम की समीक्षा कर जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा किसी भी दशा में निरीक्षण के दौरान कमी पाई जाती है, तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ आरएन सिंह, सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप, डीडीओ एनबी सविता आदि रहे।