फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

छह केंद्रों पर 1991 ने दी डीएलएड की परीक्षा

Fri, 06 Nov 2020 07:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
एसबीएस कालेज गेट पर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करते कर्मचारी व मौजूद प्रधानाचार्य। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के छह इंटर कॉलेजों में डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा तीन पालियों में कराई गई, जिसमें पंजीकृत 2,181 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1991 ने परीक्षा दी, जबकि 190 ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दल व कक्ष निरीक्षक नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए लगातार निगरानी करते रहे। वहीं पेपर छूटने के बाद शहर में कई बार जाम लगा। इसको खुलवाने में पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसबीएस इंटर कॉलेज में डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर में विज्ञान का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 455 के सापेक्ष 439 परीक्षार्थियों बैठे, जबकि 16 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं द्वितीय पाली में गणित व सामाजिक अध्ययन में भी इतने ही छात्र परीक्षा में बैठे। जेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में बीटीसी व डीएलएड के पेपर में पंजीकृत दो में एक छात्र उपस्थित रहा जबकि एक गैरहाजिर रहा। सामाजिक विज्ञान में इतने ही छात्र उपस्थित रहे। गणित में 38 में 37 बैठे जबकि एक गैरहाजिर रहा। सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में पंजीकृत 404 में 390 परीक्षा में बैठे जबकि 14 ने परीक्षा छोड़ दी। अन्य विषयों में भी इतने ही छात्र उपस्थित रहे। केके इंटर कॉलेज में 490 में 444 बैठे जबकि 46 गैरहाजिर रहे। गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 285 में 187 बैठे जबकि 39 गैरहाजिर रहे। लाला श्याम लाल इंटर कॉलेज में 14 में 8 बैठे जबकि छह गैरहाजिर रहे। गणित में 237 में 219 बैठे, जबकि 18 गैरहाजिर रहे। सामाजिक अध्ययन में 30 में 23 बैठे जबकि सात गैरहाजिर रहे। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले तापमान चेक किया गया। इसके बाद उन्हें अंदर प्रवेश करे की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed