फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

दिव्यांग से बंद कमरे में एक घंटे पूछताछ

Sun, 20 Sep 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
सौरिख(कन्नौज)। दिव्यांग युवक से सिपाही द्वारा मारपीट के मामले में दिव्यांग को नगर से 11 किलोमीटर दूर नादेमऊ चौकी पर ले जाकर बंद कमरे में सीओ ने बयान दर्ज किए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक घंटे की पूछताछ के दौरान सौरिख थाने के अपराधियों की टॉप टेन सूची में शामिल एक अपराधी भी अंदर मौजूद रहा था। चर्चा है कि पुलिस अब दिव्यांग पर टॉप टेन अपराधी से दबाव बनाकर समझौता कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को सीओ शिव कुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा दो दिन से चर्चा का विषय बने ग्राम नगला वीरभान निवासी दिव्यांग सुदीप को लेकर 11 किलोमीटर दूर स्थित नादेमऊ चौकी पर पहुंचे। जहां बंद कमरे में करीब एक घंटे तक उससे पूछताछ की गई। चौकी के बाहर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान चौकी के अंदर एक ऐसा व्यक्ति भी मौजूद था, जो सौरिख थाने के अपराधियों की टॉप टेन सूची में शामिल है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को सौरिख थाने के सिपाही ने दिव्यांग युवक के साथ मारपीट की थी। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मारपीट के आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर मामले की जांच सीओ शिव कुमार थापा को सौंप दी थी। पिछले दो दिनों से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि दिव्यांग पर समझौते का कोई दवाब नहीं बनाया गया बल्कि उसके बयान दर्ज किए गए हैं। घटनास्थल पर भी लोगों से पूछताछ की गई है। पूछताछ के दौरान अपराधी किस्म के किसी भी व्यक्ति के मौजूद रहने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed