फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

मनरेगा कार्य बंद होने पर छह सचिवों को नोटिस

Fri, 18 Sep 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
kannauj news
छिबरामऊ। विकास खंड की आठ ग्राम पंचायतों में मनरेगा का काम बंद होने पर छह पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन सचिवों को आज(18 सितंबर) से मनरेगा कार्य शुरू कराकर 50 श्रमिकों को प्रतिदिन रोजगार देना है।
विज्ञापन

विकास खंड की ग्राम पंचायत अतिराजपुर, कपूरपुर, सराय सुंदर, रामपुर निगोह, जगतपुर, विर्रा, भाउलपुर व सराय दायमगंज में मनरेगा का काम बंद है। शासन से निर्देश है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत कम से कम दो कार्य निरंतर चलते रहें और कार्यों पर कम से कम 50 श्रमिकों को प्रतिदिन रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद भी आठ ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य बंद है।
विज्ञापन

बीडीओ चंद्रभान सिंह ने पंचायत सचिव विनय कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, मुनीश बाबू, रत्नांजलि व अनुराधा यादव को इसके लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में सभी सचिवों को 18 सितंबर से मनरेगा कार्य शुरू कराने को कहा गया है। बीडीओ ने बताया कि 18 सितंबर से इन ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य शुरू न हुआ तो रोजगार सेवक का सितंबर माह का मानदेय, पंचायत सचिव का वेतन रोक दिया जाएगा और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed