फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

बेरोजगारी के खिलाफ सपा ने बोला हल्ला

Fri, 18 Sep 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
kannauj news
कैरदा रोड पर बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन करते सपाई। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज। बेरोजगारी के खिलाफ सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिले में हल्ला बोला। शहर के मुख्य लोहिया चौराहा पर बेरोजगारी के खिलाफ थाली बजाते हुए गिरफ्तारी देने पहुंचे। शहर के पीएसएम डिग्री कालेज में विरोध प्रदर्शन किया। तिर्वा के फगुआ में बेरोजगारी के खिलाफ कटोरा लेकर सपाइयों ने भीख मांगी। रोड से गुजर लोगों के जूतों में पॉलिश कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कई बेरोजगार युवा कार्यकर्ताओं ने अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियों को आग के हवाले कर विरोध जताया।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की अपील पर जिले में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बेरोजगारी के खिलाफ हल्ला बोला। सपा नेता हसीब हसन, शोभित प्रताप सिंह और अंशू पाल ने लोहिया चौराहा पर लोहिया प्रतिमा के चबूतरे पर बैठकर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों गिरफ्तारी देने की बात कही, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की। शहर के पीएसएम पीजी कालेज में सपा नेता नीलू यादव के नेतृत्व में बेरोजगार दिवस का आयोजन हुआ। सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। बेरोजगार दिवस एव काला दिवस के रूप में मनाया गया। नीलू यादव ने कहा कि भाजपा आजाद भारत को फिर से गुलाम बनाना चाहती है। संविदा कर्मचारियों का शोषण भ्रष्टाचार का खुला रास्ता बनाना चाहती है। स्कूल फीस माफ नहीं की जा रही है। छात्रसंघ अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि अगर पीएसएम कॉलेज में फीस माफी नहीं हुई तो अनशन पर बैठेंगे। यह लड़ाई कानपुर विवि तक लड़ेंगे। इस मौके पर राज यादव, सोमू दुबे, शैलेंद्र यादव, रिशु यादव, चंदन शर्मा, रंजीत दिवाकर, सचिन कटियार, अशोक कुशवाहा, विराट सोनी, विराट मौर्य, सुमित कनौजिया, दीपक यादव, आकाश यादव, अन्ना यादव, दीपक यादव, सुजीत और वंश कुमार मौजूद रहे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुआई में युवाओं ने बेरोजगार दिवस मनाते हुए फगुआ चौराहा पर कटोरा लेकर भीख मांगा। इस दौरान कई सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क से गुजर रहे राहगीरों के जूतों में पॉलिश कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवा बेरोजगारों ने अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियों को आग के हवाले कर दिया। सपा नेता नवाब सिंह यादव कहा कि देश और प्रदेश की सरकार नौजवान विरोधी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमत्री ने नौजवानों को प्रत्येक साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था उसके विपरीत देश के प्रधानमंत्री ने नौजवानों के रोजगार को छीनने का काम किया है। इस मौके पर सनी यादव, वंश यादव शोभित दुबे, अवनीश यादव, गोल्डी यादव, मोनू यादव, अमित शर्मा, दिलशाद, आकाश यादव और रिशु यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed